{"_id":"675011f56ba312e9c50a88e8","slug":"tightened-the-noose-on-those-who-compromise-on-cleanliness-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127819-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्वच्छता पर ग्रहण लगाने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्वच्छता पर ग्रहण लगाने वालों पर कसा शिकंजा
कुरुक्षेत्र। पूर्व प्रधान गुलजारी लाल नंदा स्मारक के पास अतिक्रमण हटवाते केडीबी के कर्मचारी व प
Link Copied
कुरुक्षेत्र। शहर की स्वच्छता पर ग्रहण लगाने वाले लोगों के खिलाफ अब नगर परिषद ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसी के चलते मंगलवार को भी नप ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती से विशेष अभियान चलाया। पिपली से लेकर यूनिवर्सिटी थर्ड गेट तक चलाए इस अभियान से संबंधित लोगों व दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
डीएमसी पंकज सेतिया ने कहा कि अनेक प्रयास के बावजूद कुछ दुकानदार और नागरिक अतिक्रमण करने के साथ-साथ सड़कों और गलियों में कचरा फेंकने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे व्यक्तियों पर लगातार नगर परिषद द्वारा गठित टीमें भी निगरानी रखे हुए हैं। सुबह से लेकर सायं तक नप ईओ अभय सिंह के नेतृत्व में अभियान के तहत मोहन नगर, बाजार, केडीबी कार्यालय के आसपास के क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर चेकिंग की। इस दौरान करीब 50 के चालान किए गए और इन लोगों पर 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक जुर्माना किया गया। इतना ही नहीं गत दिवस भी नप की तरफ से 10 से ज्यादा चालान किए गए और जुर्माना भी लगाया गया। ईओ अभय यादव ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन की व्यवस्था करें और नप के निर्धारित वाहन पर भी अपना कूड़ा-कर्कट डालना सुनिश्चित करें। अगर कोई भी व्यक्ति या दुकानदार आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।