फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three lakh 57 thousand 423 people got employment under MNREGA scheme in the district.

Kurukshetra News: जिले में मनरेगा स्कीम से मिला तीन लाख 57 हजार 423 लोगों को रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Three lakh 57 thousand 423 people got employment under MNREGA scheme in the district.
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। मनरेगा के तहत जिले में वित्त वर्ष 2023-24 में 13 हजार 294 घरों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। इस योजना के तहत श्रमिकों को 31 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 58 लाख 68 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। जबकि जिले में दिसंबर-2023 तक तीन लाख 57 हजार 423 को रोजगार दिया गया है। उक्त जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों के लिए मनरेगा योजना एक वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत प्रशासन की तरफ से श्रमिकों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। जिले में मनरेगा योजना के तहत कुल 31 दिसंबर 2023 तक प्रशासन की तरफ से 62503 जॉब कार्ड जारी किए गए और 13294 घरों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। प्रशासन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2023-24 तक तीन लाख 81 हजार मैन डेज का रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 31 दिसंबर 2023 तक 3 लाख 57 हजार 423 मैन डेज का रोजगार प्रदान कर दिया गया है। इस प्रकार 93.70 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को भी दो लाख 32 हजार मैन डेज का रोजगार दिया गया है। इस आंकड़ों में एक लाख 35 हजार अनुसूचित जाति के लोगों का भी मैन डेज का रोजगार शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed