फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three days later, the body of a young man was found from the Narwana branch canal.

तीन दिन बाद नरवाना ब्रांच नहर से मिला भिवानी खेड़ा के युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three days later, the body of a young man was found from the Narwana branch canal.
तीन दिन से लापता भिवानी खेड़ा के युवक का शव नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव भिवानी खेड़ा वासी जगदीश ने बताया कि उसका छोटा भाई कृष्ण कुमार रेलवे रोड पर एक बिजली की दुकान पर काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। दो जुलाई को वह घर से कहीं चला गया, मगर वह वापस नहीं आया था। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। वह लोग नहर के आसपास उसकी तलाश करने के लिए गए तो उन्हें गांव दबखेड़ी के समीप उसकी चप्पल मिली थी। आशंका के चलते वह नहर पर लगातार तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गोताखोर प्रगट सिंह से संपर्क किया। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में सर्च अभियान चलाया। मंगलवार दोपहर को गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मनिंद्र, सिंदर व गुरविंद्र को नरवाना ब्रांच नहर में ज्योतिसर के समीप एक शव बहता दिखाई दिया। टीम ने उसे नहर से बाहर निकाल कर उसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर केयूके थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने कृष्ण कुमार की मौत के मामले में किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed