फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three armed car riders robbed the petrol pump, snatched the gun from the security guard, Kurukshetra

हथियारबंद तीन कार सवारों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three armed car riders robbed the petrol pump, snatched the gun from the security guard, Kurukshetra
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात में इस्तेमाल कार व आरोपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। गांव अजरावर के निकट सोमवार की सुबह चार बजे एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस होकर पहुंचे लुटेरों ने पहले गाड़ी में 2750 रुपये का तेल डलवाया। फिर पेट्रोल पंप के सिक्योरिटी गार्ड से उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली। इसके बाद सेल्समैन से 15 हजार रुपये लूटकर और वहां रखे मोबिल ऑयल के 12 डिब्बे लेकर फरार हो गए। डरे सहमे पंप कर्मियों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड मिली। शिकायत और फुटेज के आधार पर केस दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका।
इस्माईलाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ठसका मीरांजी निवासी प्रद्युमन ने बताया कि वह अजरावर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। उसके साथ गांव सैनी माजरा निवासी अंकित भी काम करता है। रविवार की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वे दोनों रात्रि ड्यूटी पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह सवा चार बजे एक सफेद रंग की कार पेट्रोल पंप पर पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

उन्होंने कार का टैंक फुल करने को कहा। टैंक फुल करने में करीब 31 लीटर डीजल आया, जिसकी 2750 रुपये की रसीद बनाई गई। इस दौरान दो बदमाशों ने उससे लाइसेंसी बंदूक छीन ली। वहीं सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर कार चालक ऑफिस में गया तथा नकदी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बदमाशों ने तेल बिक्री के करीब 15 हजार रुपये व मोबिल ऑयल के 12 डिब्बे लूट लिए। फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंबाला की ओर चले गए। जाते समय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक वहीं फेंक गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिला कार का नंबर, किया जा रहा ट्रेस
थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज प्राप्त कर ली है। फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। फुटेज से पुलिस को कार का नंबर भी मिला है, जिसे ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed