{"_id":"665f8b1f5f022243ba076794","slug":"three-accused-of-theft-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-119080-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कुमार उर्फ सन्नी हाल निवासी चनारथल कॉलोनी थानेसर, तरुण आजाद निवासी उदय विहार दिल्ली व पंकज उर्फ भोला निवासी राम चंद्र कॉलोनी के कब्जे से सोने की चेन व चांदी की पायल बरामद हुई।
थाना कृष्णा गेट में 29 फरवरी को दर्ज शिकायत में राहुल निवासी दुखभंजन कॉलोनी ने बताया था कि 25 फरवरी को वह अपने पिता के साथ घर में ताला लगाकर गुरुग्राम गए हुए थे। शाम को लौटे तो चोर घर से सोने के जेवर, सामान व नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए उपरोक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।