फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of fraud arrested

Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Three accused of fraud arrested
कुरुक्षेत्र। रकम दोगुनी करने का लालच देकर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से आरोपी पवन पांचाल निवासी पिहोवा को तीन दिन के रिमांड पर लेकर अनिल कुमार निवासी पिहोवा व देवानंद निवासी पारस माजरा जिला कैथल को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में 19 जुलाई को दर्ज शिकायत में करण कुमार निवासी पिहोवा ने बताया था कि आरोपी गुरबाज सिंह, सोहन सिंह, अनिल सैनी, देव देसवाल, डॉ. राजेश गुर्जर, राजेश कुमार व पवन बंसल से उसकी अच्छी जान-पहचान थी। इन आरोपियों ने उसे एक कंपनी के बारे में बताया था साथ ही लालच दिया था कि 25 माह में यह कंपनी उसके पैसे दोगुने कर देगी। आरोपियों ने बताया था कि कंपनी का चेन सिस्टम है। इसमें जितने ज्यादा सदस्य होंगे उनको उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा। उनकी बातों में आकर उसने अपने साथियों सहित कंपनी में 1.25 करोड़ लाख रुपये लगाए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी पवन, अनिल कुमार व देवानंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed