Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Three accused involved in the murder of a youth arrested, will be presented in court today
{"_id":"66ee1d5e25fee43ef304bf04","slug":"three-accused-involved-in-the-murder-of-a-youth-arrested-will-be-presented-in-court-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-124379-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, आज किए जांएगे अदालत में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, आज किए जांएगे अदालत में पेश
लाडवा। देवी मंदिर के पास दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों की पहचान कृष्ण, उसकी पत्नी तथा अमजद खान के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी सुरेंद्र मेहला ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उनके अनुसार आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि रोबिन का पिछले दो साल से आरोपी कृष्ण की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब कृष्ण को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। उसने अपनी पत्नी को रोबिन को फोन कर अपने पास बुलाने को कहा। जब उसने प्रेमी को बुलाने से मना कर दिया तो उसके पति कृष्ण ने पत्नी को तलाक देने की धमकी दी। पति के बार बार कहने पर उसने रॉबिन को देवी मंदिर परिसर में बुलाया। रोबिन के मंदिर में पहुंचने पर कृष्ण तथा उसके दोस्त अमजद खान ने युवक पर तेज तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।