फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused arrested for robbing three lakhs by intimidating brother-in-law, on remand

जीजा-साले को डरा धमका कर तीन लाख लूटने के तीन आरोपी काबू , रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbing three lakhs by intimidating brother-in-law, on remand
गत दिनों गांव बोधनी के निकट पुलिस की वर्दी में आए कार सवार बदमाशों द्वारा डरा धमकाकर जीजा-साले से तीन लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। पहले गिरोह के एक सदस्य ने शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये के बड़े नोट लेकर डेढ़ लाख रुपये के छोटे नोट देने का लालच देकर बुलाया और बाद में अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपी प्रवीन उर्फ डिंपल वासी औगंद थाना गुहला, धर्मबीर और अमनदीप वासी ढांड (कैथल) को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि एक दिसंबर को बलजिंद्र सिंह वासी गांव हरीगढ़ घन्नौर (पटियाला) ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह कारपेंटर का काम करता है। सामान की खरीद करने के लिए पिहोवा आता रहता है। 30 नवंबर को उसने यूको बैंक शाखा कन्नौर से एक लाख 47 हजार रुपये निकाले थे। इसी दौरान बैंक के बाहर उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने उसका फोन लेकर एक नंबर पर बातचीत की थी। उसके घर आने के बाद उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसने उसे कहा कि उसके पास दो नंबर के 100-100 रुपये के काफी सारे नोट हैं। उसे 500-500 और 2000-2000 रुपये के नोट चाहिए। उसने कहा कि वह एक लाख रुपये के बदले डेढ़ लाख रुपये देने के लिए तैयार है। अगली सुबह 9 बजे वह अपने साले कुलदीप सिंह वासी नयोला नग्गल (अंबाला) और गांव के ही मलकीत सिंह के साथ एल्युमिनियम की सीट खरीदने के लिए कार में पिहोवा के लिए चला था। इसी दौरान नोट बदलने के लिए आरोपी ने उन्हें बोधनी बस स्टैंड के पास बुलाया।
विज्ञापन

करीब साढ़े 10 बजे जब वह गांव बोधनी के बस अड्डा के पास पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति ने उसे फोन करके रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसके पीछे एक रिट्ज कार आकर रुकी, जिसमें सवार दो लोगों ने उसे बैग में 100-100 रुपये के नोट के बंडल दिखाए थे। आरोपियों के झांसे में आकर उसने साथ आए मलकीत सिंह को कार से उतार कर अपने साले कुलदीप के साथ उनकी कार के पीछे करीब दो किलोमीटर दूर तक गया था। इसी दौरान उसकी कार के आगे एक डिजायर और पीछे इनोवा कार आकर रुकी, जिसमें से पुलिस की वर्दी में 4-5 लोग उतरे और उसकी कार की तलाशी लेने लगे। इस दौरान उन लोगों ने कार से तीन लाख रुपये से भरा बैग उठा लिया और उन्हें डरा धमका कर नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। रविवार को पुलिस ने मामले में गहनता से जांच करते हुए तीन लाख रुपये लूटने के आरोपी प्रवीन, धर्मबीर और अमनदीप को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed