{"_id":"63696fb9f43eaf288a2feabb","slug":"threatening-to-kill-the-sarpanch-candidate-for-not-withdrawing-the-nomination-kurukshetra-news-knl126784286","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन वापस न लेने पर सरपंच प्रत्याशी को दी जान लेने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन वापस न लेने पर सरपंच प्रत्याशी को दी जान लेने की धमकी
विज्ञापन
गांव ककराला में सरपंच प्रत्याशी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस धमकी से प्रत्याशी और उसका परिवार सहमा हुआ है। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो उसे गोलियों से भून दिया जाएगा। आरोपी ने प्रत्याशी के पिता के मोबाइल पर पांच बार कॉल कर यह धमकी दी है। प्रत्याशी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
जय किशन निवासी ककराला गुजरान ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सोनू ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहा है। रविवार सुबह भी वह चुनाव की तैयारी में जुटा था। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कोई नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। कॉल करने वाले ने उससे गाली-गलौज करते हुए बेटे का नामांकन वापस लेने की धमकी दी। इस पर उसने उस कॉल को काट दिया। कुछ देर बाद दोबारा उसके मोबाइल पर कॉल आई और इस बार भी नंबर नहीं दिखाई दिया। 10-12 मिनट के दौरान आरोपी ने पांच बार कॉल करके धमकी दी कि अगर उन्होंने अपना नामांकन नहीं लिया तो उसके बेटे और परिवार को गोलियों से भून देंगे। धमकी के बाद से उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
पुलिस ले रही साइबर सेल की मदद
थाना सदर प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि आरोपी ने इंटरनेट के जरिए कॉल करके धमकी दी है। शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कोई नंबर शो नहीं हुआ बल्कि हर बार कॉल अज्ञात नंबर से ही आती रही।