फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This year there will be five Mondays in Sawan, Bholenath will do welfare of the devotees.

Kurukshetra News: अबकी सावन में होंगे पांच सोमवार, भक्तों का कल्याण करेंगे भोलेनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
This year there will be five Mondays in Sawan, Bholenath will do welfare of the devotees.
अबकी सावन में होंगे पांच सोमवार, भक्तों का कल्याण करेंगे भोलेनाथ
विज्ञापन

पूजा अर्चना का है विशेष महत्व, हर मनोकामना होती है पूर्ण
22 से शुरू होकर 19 अगस्त को संपन्न होगा श्रावण मास

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सावन माह की शुरुआत इस बार 22 जुलाई से होगी, जो कि 19 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे। शास्त्रों के अनुसार, सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। सावन माह का सोमवार बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेम कुमार शर्मा का कहना है कि सावन माह में पांच सोमवार होंगे और दो अगस्त को भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया जाएगा। इस दिन शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर मंदिरों में शिवलिंग पर अर्पित करेंगे। सावन को लेकर शिव भक्त पूरे वर्ष भर इंतजार करते हैं। कारण कि सावन माह में भोले शंकर की विशेष आराधना की जाती है। सावन माह में शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं और और गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती भू-लोक पर निवास करते हैं और यदि विधि-विधान से उनका पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव के ससुराल कहे जाने वाले हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर में पूजा का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed