फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time the record of voting made in the first election was not broken

Kurukshetra News: इस बार नहीं टूटा पहले चुनाव में बना मतदान का रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
This time the record of voting made in the first election was not broken
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की चुनावी महाभारत के लिए शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे चुनाव शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला, जिस दौरान मतदाताओं खासकर युवाओं में खासा उत्साह बना रहा। हर बार की तरह इस बार भी मतदान 66.4 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2019 के मुकाबले करीब छह फीसदी कम रहा। इस बार भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन से लेकर सामाजिक व अन्य संस्थाओं की ओर से भरसक प्रयास किए गए, लेकिन वर्ष 1977 का रिकार्ड टूटना तो दूर पिछले चुनाव से भी पिछड़ गए। इस बार 17 लाख 94 हजार 300 मतदाताओं की सुविधा के लिए 1848 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

लोकसभा कुरुक्षेत्र की सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी, जिस चुनाव में अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 79.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद 2024 तक 13 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन मतदान प्रतिशतता का आंकड़ा न तो बढ़ पाया और न ही आज तक दोहराया है। इस बार बाल भवन में पिंक बूथ बनाया गया, जहां पर महिलाओं की भी डयूटी लगाई गई थी। इसके साथ-साथ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला, युवा, मॉडल व पीडब्लयूडी बूथ बनाए गए थे, जिनमें महिलाओं, युवाओं व दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मत के अधिकार का प्रयोग करके वोट डाला।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव
वर्ष---- मतदान प्रतिशत
1977----79.05

1980----66.09
1984----70.98
1989----67.25
1991---- 70.77
1996----75.33
1998----71.03
1999----68.08
2004----73.23
2009----75.04
2014----75.82
2019----72.46
2024---- 65.08





2019 के चुनाव में यह रही थी स्थिति
2019 के चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा की सीट से बीजेपी के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को तीन लाख 84 हजार ज्यादा वोटों से हराया था। वहीं बीजेपी उम्मीदवार मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को छह लाख 86 हजार 588 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह को तीन लाख तीन हजार से ज्यादा वोट मिले थे। बीएसपी उम्मीदवार को 75 हजार के करीब और जेजेपी के जयभगवान शर्मा को 68 हजार और इनेलो से अर्जुन चौटाला को 60 हजार के करीब वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वोटर टर्नआउट एप पर दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार शाम सात बजे तक विधानसभाओं में यह रहा मतदान

विधानसभा क्षेत्र--- मतदान प्रतिशत
गुहला -- 65.8 प्रतिशत
कैथल -- 68.9 प्रतिशत
कलायत -- 65.5 प्रतिशत
लाडवा -- 70.4 प्रतिशत
पिहोवा -- 62.3 प्रतिशत
पूंडरी -- 60.9 प्रतिशत
रादौर --71.1 प्रतिशत
शाहबाद---68.3 प्रतिशत
थानेसर-- 62.1 प्रतिशत


प्रशासन ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाताओं की सुविधा के लिए 1848 बूथ बनाए। इन बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन की तरफ से पुलिस व अन्य फोर्स की नियुक्ति की गई। प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर पल-पल मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतों की संख्या जानने के लिए कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जहां से हरियाणा निर्वाचन कार्यालय को पल-पल की सूचना भेजी जा रही थी। बाकायदा प्रशासनिक अधिकारी भी इस कंट्रोल रूम में वेबकास्टिंग के माध्यम से हर बूथ की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।







प्रशासन द्वारा बनाए गए मॉडल, पिंक, युवा व पीडब्लयूडी बूथों पर की गई थी साज-सज्जा



जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला बूथों की स्थापना की गई थी। इन बूथों को प्रशासन द्वारा स्थानीय सहयोग से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था और यह बूथ आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। जहां पर मतदाता इन महिला बूथों पर केवल महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन महिला बूथ को बनाने का मुख्य मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, क्योंकि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। इसके साथ-साथ प्रशासन द्वारा कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग बूथ, मॉडल बूथ व युवा बूथों की भी स्थापना की गई थी।




आरओ एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा व एडीसी ने किया बूथों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने विशेष रूप से बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया और बूथों पर की गई व्यवस्था का आकलन किया। यहां पर प्रशासन की तरफ से तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए थे और वोटिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। इसके साथ-साथ एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने भी राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-8, बाल भवन स्कूल सेक्टर 13, महाराणा प्रताप स्कूल सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर वहां पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से फीडबैक ली।


मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वितरित किए पौधे

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा विशेष वाहन उपलब्ध करवाया गया था और इस वाहन के माध्यम से ऐसे मतदाता जो बुजुर्ग या दिव्यांग थे, उनको यह सुविधा उपलब्ध करवाई थी तथा मतदाताओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed