फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   This time bumper arrival of wheat in Anaj Mandi

Kurukshetra News: अनाजमंडी में इस बार हुई गेहूं की बंपर आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
This time bumper arrival of wheat in Anaj Mandi
लाडवा। अनाजमंडी में इस बार गेहूं की बंपर फसल पहुंची है। पिछले वर्ष खरीद एजेंसियों द्वारा छह लाख 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। जो इस बार अभी खरीद बंद होने से पहले ही पार हो चुकी है।
विज्ञापन


लाडवा मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार ने बताया कि अब धीरे-धीरे अनाजमंडी में गेहूं की आवक धीमी होनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व हैफेड द्वारा छह लाख 12 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई थी। जो कि इस वर्ष 25 अप्रैल तक दोनों ही एजेंसी द्वारा कर ली गई है और उसके बाद भी अभी मंडी में गेहूं की आवक आ रही है। उन्होंने कहा कि 15 मई तक मंडी में दोनों ही एजेंसियों द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद की जानी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल तक उनकी एजेंसी द्वारा 400169 क्विंटल की सरकारी खरीद कर ली गई थी, जिसमें से लगभग 296000 क्विंटल गेहूं का उठान कर लिया गया है और आगे भी उठान व खरीद जारी है।
विज्ञापन

बाक्स
दो लाख 42 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की : हैफेड के मैनेजर कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि उनकी एजेंसी द्वारा दो लाख 42 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद अभी तक कर ली गई है और उसमें से दो लाख क्विंटल गेहूं का उठान भी कर लिया गया है और आगे भी उठान व खरीद का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed