फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves targeted shop, house and warehouse

Kurukshetra News: दुकान, घर और गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted shop, house and warehouse
कुरुक्षेत्र। शहर में चोरों ने एक घर व गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम से लोहे व एल्युमीनियम का सामान चुराकर भाग गए, जबकि घर से जेवर, नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा मथाना गांव में दुकान से बिजली का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में मान सिंह निवासी मथाना ने बताया कि उसकी मथाना बस अड्डे पर बिजली की दुकान है। उसने सुबह करीब नौ बजे दुकान खोली तो पाया कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुसे थे। चोर दुकान से चार एलसीडी, दो जूसर, सात पंखे, 20 वॉट के बल्ब की पेटी, दो गीजर और करीब तीन हजार रुपये चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

अन्य मामले में कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में किरण निवासी अमीन रोड ने बताया कि वह अपने बेटे से मिलने कैथल गई थी। वापस आई तो गेट की कुंडी मुड़ी हुई थी। अंदर कमरे में रखी अलमारी खुली हुई मिली। जांच में पाया तो चाेर घर से मंदिर में रखा गुल्लक, जिसमें करीब 20 हजार रुपये, पाजेब तीन तोले, चांदी का छत्र, तीन ग्राम टॉप्स चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों जगहों का मुआयना कर नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से लोहा चोरी: कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में संदीप निवासी एकता विहार ने बताया कि उसका खेड़ी राम नगर रोड पर गोदाम है, जिसमें कुछ लोहे की स्क्रैप, खराब मशीन व डाई रखी थी।

वह सुबह गोदाम गया तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। चोर एल्युमीनियम की 25 पीस डाई और करीब डेढ़ क्विंटल लोहा चोरी कर ले गए। चोरों ने उसके गोदाम का गली में बाहर लगे खंभे पर बिजली मीटर के तार को भी काट दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed