फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees in broad daylight

दवा लेने गया था परिवार, चोर दिनदहाड़े चुरा ले गए लाखों रुपये के जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery worth lakhs of rupees in broad daylight
चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जबकि पुलिस के लिए चोरी की घटनाएं परेशानी का सबब बनी हुई हैं। चोर अब दिनदहाड़े भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले ही चोरों ने भालड़ गांव के अड्डे के पास से छह दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। रविवार को एक बार फिर दिनदहाड़े चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मदनलाल वासी वार्ड-3 ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दवा लेने के लिए रादौर कुटिया में गया था। दवा लेने के बाद साढ़े तीन बजे जब वह वापस घर लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह मकान के अंदर गए तो कमरे की लाइट जली हुई थी और पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी में रखे गहने गायब मिले। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से परिवार व आसपास के लोग डरे हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौके पर मिला बीड़ी का टुकड़ा
मौके पर मिले बीड़ी के टुकड़े से प्रतीत होता है कि चोरों को परिवार के लोगों के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने फुरसत के क्षणों में बैठकर घर के अंदर ही धूम्रपान किया, क्योंकि मौके पर ही बीड़ी का अधजला टुकड़ा व माचिस की जली हुई तीली बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed