फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves' courage is high, they committed five crimes in different areas

Kurukshetra News: चोरों के हौसले बुलंद, अलग-अलग क्षेत्रों में पांच वारदातों को दिया अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves' courage is high, they committed five crimes in different areas
कुरुक्षेत्र/लाडवा/पिहोवा। चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में पांच वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कहीं सरकारी कार्यालय तो कहीं दुकान व घर को भी निशाना बनाया। पहली वारदात कान्फेड कार्यालय में हुई, जहां कर्मचारी मंगलवार को हर रोज की तरह सुबह कार्यालय पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। अलमारी टूटी हुई थी तो रिकाॅर्ड से भी छेड़छाड़ मिली। आरोपियों ने चाय कैटेल, गैस चूल्हा, इन्वर्टर व तिरपालें भी गायब मिलीं। चोर कमरे के रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। कार्यालय में यह दूसरी वारदात है। इससे पहले गत 15 दिसंबर को भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अभी उस वारदात के आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया था कि दूसरी बार फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी वारदात में रामेश्वर करेसिया प्रभारी इंडियन फार्म फोरेस्ट्री डेवलपमेंट कोऑपरेटिव ने बताया कि उनके पिहोवा स्थित कार्यालय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कार्यालय का गल्ला तोड़कर उसमें रखी करीब 1200 रुपये की नकदी व डीवीआर भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

तीसरी वारदात लाडवा में की गई, जहां राजकीय पशु अस्पताल से आठ सिलिंडर चोरी कर लिए गए। स्टोर इंचार्ज साहिल ने बताया कि सुबह कार्यालय पहुंचे तो स्टोर के एक कमरे का ताला टूटा मिला। जांच की तो कमरे से आठ सिलिंडर गायब थे। वहीं एक अन्य वारदात इस्माईलाबाद में की गई, जहां बलविंद्र सिंह वासी रामनगर कॉलोनी ने बताया कि छह दिसंबर को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम के चलते पंजाब गया था। गत शाम को वास लौटे तो सामान बिखरा मिला। घर से नकदी व जेवरात गायब मिले। वहीं एक अन्य वारदात में नितिन गुप्ता वासी लाडवा ने बताया कि चोरों ने उनकी गाड़ियों से रात के समय चार बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने सभी वारदात में अलग-अलग मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed