फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves committed a big crime in Lucky Colony

लक्की कॉलोनी में चोरों दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves committed a big crime in Lucky Colony
शाहाबाद। क्षेत्र में चोरी की वारदातों थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुकानों के बाद अब चोरों ने घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वीरवार रात को चोरों ने जीटी रोड स्थित लक्की कॉलोनी में सन्नी गाबा के निवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और करीब पांच तोला सोना व पांच हजार की नकदी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। चोर ने बाथरूम के रास्ते से घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के मालिक सन्नी गाबा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सन्नी गाबा ने बताया कि वीरवार को लोहड़ी के दिन उनका परिवार घर पर ताले लगाकर साथ ही स्थित गांव में कार्यक्रम में गया था। जब वह देर रात को वापस लौटे तो देखा कि घर के बाथरूम का दरवाजे की कुंडियां टूटी पड़ी थी और कमरों के अंदर अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो सोना व नकदी चोरी थी। सन्नी ने बताया कि चोरों ने बाथरूम के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed