फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   They were carrying drugs hidden in a pickup, caught

Kurukshetra News: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ, धरे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
They were carrying drugs hidden in a pickup, caught
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 12 किलो डोडा पोस्त के साथ पिकअप चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक हरीश व भगवानदास निवासी घंघोसी जिला बदायूं यूपी ने अपनी पिकअप में भरे लाल मिर्च के कट्टों के नीचे नशीला पदार्थ छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम एनएच-44 पर चिड़ियाघर के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरीश व भगवान दास अपनी पिकअप गाड़ी में बदायूं यूपी से लाल मिर्च लेकर पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने मिर्च के साथ डोडापोस्त भी छिपा रखा है। सूचना पर टीम चिड़ियाघर के पास पहुंची, जहां टीम को मिली सूचना के अनुसार पिकअप गाड़ी चाय के खोखे पर खड़ी हुई दिखाई दी। टीम ने मौके से गाड़ी में बैठे दो लोगों को काबू कर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। पिकअप की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed