{"_id":"613128ea8ebc3e5acc3291ad","slug":"there-will-be-no-waiting-after-x-ray-treatment-will-be-given-immediately-kurukshetra-news-knl819529123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स-रे के बाद नहीं होगा इंतजार, तुरंत मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स-रे के बाद नहीं होगा इंतजार, तुरंत मिलेगा उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को एक मिनट का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज का एक्स-रे होते ही चंद सेकंड में विशेषज्ञों के सिस्टम पर उसकी डिजिटल फॉर्मेट रिपोर्ट पहुंच जाएगी।
इससे पहले मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। इसकी वजह से कई बार मरीज ओपीडी का समय होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने से वंचित रह जाते थे। इसका सबसे ज्यादा फायदा चोटिल हुए मरीजों को होगा, क्योंकि अधिकतर केस में चोटिल मरीज को एक्स-रे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे गंभीर रूप से चोटिल व्यक्ति की जान पर भी खतरा बन जाता था।
वहीं एक्स-रे का ऑनलाइन सिस्टम लागू होने से मरीजों को ही राहत नहीं मिली, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के खजाने पर हर साल पड़ने वाले तीन लाख से अधिक का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिला अस्पताल में रोजाना 50 से 100 के बीच में एक्स-रे होते हैं। अब छाती रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञों से जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को अपने साथ एक्स-रे फिल्म रखने की जरूरत नहीं है। यहां चिकित्सक अपने सिस्टम से मरीज की ओपीडी पर्ची पर लिखा यूएचआईडी नंबर सर्च करेगा और उनकी एक्स-रे रिपोर्ट तभी सिस्टम पर अपलोड होगी।
एक्स-रे फिल्म के लिए करना पड़ता था इंतजार, अब हुआ आसान : मुंशीराम
जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंचे कुरुक्षेत्र वासी मुंशी राम ने बताया कि वह पहले भी कई बार यहां एक्स-रे करवा चुका है। पहले एक्स-रे फिल्म लेने के लिए आधा-आधा घंटा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब जैसे ही उनका छाती का एक्स-रे हुआ, ठीक उसी समय रिपोर्ट छाती रोग विशेषज्ञ के पास कंप्यूटर पर पहुंच गया। यहां डॉक्टर ने एक्स-रे की जांच कर के आगामी परामर्श दिया।
मरीज के लिए होती थी परेशानी, अब मिली राहत : राजो देवी
गांव हिंगा खेड़ी वासी राजो देवी ने बताया कि वह जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास अपनी कमर का उपचार कराने पहुंची थी। यहां चिकित्सक ने उनको एक्स-रे के लिए बोला। वह एक्स-रे कराने आई। यहां एक्स-रे कराने से पहले कुछ समय तो लगा, लेकिन रिपोर्ट लेने के लिए कोई इंतजार नहीं करना पड़ा। पहले मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो एक दिन में उपचार भी नहीं ले सकते थे। अस्पताल में ऑनलाइन शुरू हुई इस सुविधा से मरीजों को काफी राहत मिली है।
जब तक डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाते, तब तक हो जाती थी छुट्टी : सुनीता
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंची सुनीता देवी ने बताया कि पहले ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए आधे से एक घंटा लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जब डॉक्टर एक्स-रे और अन्य टेस्ट लिखता है तो सारा दिन जांच कराने में निकल जाता है, लेकिन अस्पताल में नया सिस्टम लागू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए ऊपर-नीचे नहीं भटकना पड़ेगा।
कम हुआ आर्थिक बोझ, मरीजों को मिली काफी राहत : डॉ. सारा
एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन एक्स-रे सिस्टम शुरू हो गया है। मरीजों को अब एक्स-रे फिल्म की जरूरत नहीं है। वे सीधा ओपीडी कक्ष में जाएंगे, यहां डॉक्टर यूएचआईडी नंबर की मदद से एक्स-रे फिल्म देख सकते हैं। इससे मरीजों को भी काफी राहत मिली है और अस्पताल का आर्थिक बोझ कम हुआ है।