{"_id":"6750c2c295c000d09802fa75","slug":"there-will-be-free-admission-for-the-first-year-in-dr-ambedkar-pharmacy-college-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127873-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज में प्रथम वर्ष होगा निशुल्क दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज में प्रथम वर्ष होगा निशुल्क दाखिला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संविधान के सम्मान में 75 वर्ष पूर्ण होने पर गांव मथाना में स्थित डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज अपनी प्रथम वर्ष की 50 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क दाखिला करेगा।
यह जानकारी देते हुए डॉ. आंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सदस्य सूरजभान कटारिया ने बताया कि प्रबंधन कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
जिसमें 12वीं कक्षा (साइंस श्रेणी) से पास डी.फार्मा की सीटों पर दाखिला होगा। बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों तथा अन्य गरीब वर्गों के छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क प्रथम वर्ष का दाखिला 50 प्रतिशत सीटों पर पहले आओ-पहले पाओ की स्थिति में दिया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान में आवेदन करने की अंतिम तिथि प्रबंधकीय कमेटी द्वारा हेल्पलाइन 98712-74028 और 93158-87058 के माध्यम से 10 दिसंबर तय की गई है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के नियम अनुसार फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्थानों में फार्मेसी के डी. फार्मा का कोर्स दाे वर्ष तथा बी फार्मा का कोर्स तीन वर्ष का होता है।