फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The youth committed suicide by hanging himself in the house

Kurukshetra News: युवक ने घर में फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself in the house
पानीपत। काबड़ी रोड अर्जुन नगर में 24 वर्षीय एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक के पिता की मौत के बाद उसकी मां कहीं चली गई थी। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसके ताऊ शेर सिंह की 18 सितंबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ताई भी कहीं चली गई। पिता की मौत और मां के जाने से साहब सिंह (24) और राहुल आहत थे। साहब सिंह काबड़ी रोड स्थित कंबल की एक फैक्टरी में काम करता था। वह शनिवार दोपहर बाद तीन बजे अपने कमरे पर सोने के लिए गया था। उसने अपनी भाभी शोभा को उसे पांच बजे उठाने के लिए कहा था। उसकी भाभी पांच बजे उसे उठाने गई तो वह पंखे के हुक में कपड़े के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed