फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The world is getting the message of peace from Geeta Sthal Jyotisar: Manohar Lal

गीता स्थली ज्योतिसर से विश्व को मिल रहा शांति का संदेश : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
The world is getting the message of peace from Geeta Sthal Jyotisar: Manohar Lal
फोटो
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर में हजारों वर्ष पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण ने कर्म के मार्ग पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। इस गीता स्थली ज्योतिसर से आज भी उपदेशों के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश मिल रहा है, जो इन उपदेशों का अनुसरण करेगा वे निश्चित ही तरक्की करेगा। ये विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए। वे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।
गीता महोत्सव के स्टेट पार्टनर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण और आध्यात्मिक दृष्टि से कुछ सुधार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार, इस पवित्र धरा पर आने वाले व्यक्ति के सारे पाप दूर हो जाते हैं। उसे पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए इस पवित्र स्थल और तीर्थ को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से महाभारत थीम पर आधारित एक भव्य प्रोजेक्ट तैयार किया गया। यह प्रोजेक्ट मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज़्म द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिस पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, भाजपा महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने सरकार की तरफ से करीब 206 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ज्योतिसर अनुभव केेंद्र का अवलोकन किया। इसके बाद दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने गीता जयंती पर चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और विश्व शांति के लिए पूजा की। इसके उपरांत उन्होंने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और जिस वट वृक्ष के नीचे हजारों वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए उपदेश दिए थे उस वटवृक्ष को भी देखा। साथ ही भगवान् श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को भी देखा और फोटो भी खिंचाई। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, हरियाणा घुमंतु जनजाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगडा, केडीबी सदस्य डॉ. ऋषिपाल मथाना, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, युधिष्ठिर बहल, डॉ. एमके मोदगिल, विजय नरूला आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed