फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The villages of CM City will be rejuvenated

Kurukshetra News: सीएम सिटी के गांवों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The villages of CM City will be rejuvenated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। सीएम सिटी लाडवा के ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प होने लगा है। क्षेत्र के 30 गांवों में 39 विकास कार्यों पर प्रदेश सरकार की तरफ से विधायक आदर्श नगर आवाम ग्राम योजना और सीएम अनाउंसमेंट के तहत दो करोड़ 97 लाख 32 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
इस बजट से गली, नाली, शौचालय, पेंट, पाइप लाइन, चहारदीवारी आदि विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। जिला परिषद और डीआरडीए द्वारा इन कार्यों के निर्माण की शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के तहत 16 विकास कार्यों पर दो करोड़ एक लाख 83 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगाा। इसमें गांव गोबिंदगढ़ और छलोंदी में कम्यूनिटी सेंटर, गांव बड़तौली में शिवपुरी में पीने के पानी, प्रवेश द्वार, मरम्मत व सुंदरीकरण किया जाएगा। छपरा, दबखेड़ा और बड़तौली गांव में गली का निर्माण, बाबैन में नाला निर्माण, पानी निकासी सहित गली निर्माण, पिपली रोड पर आरसीसी सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वडैचपुर गांव की कॉलोनी में गली निर्माण, आरसीसी पाइप, बीसी चौपाल की चहारदीवारी, शौचालय और आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
बीड पीपली गांव में बीसी चौपाल की चहारदीवारी और शौचालय का निर्माण किया जाएगाा। विधायक आदर्श नगर आवाम ग्राम योजना के तहत 23 विकास कार्यों पर 95 लाख 78 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इनमें गुढी गांव में मेन फिरनी का निर्माण व निकासी व्यवस्था, बडौंंदी के तालाब में जल निकासी व जलभराव समस्या का समाधान, बनी में कम्युनिटी सेंटर की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

डूडी, गुडा, बहलोलपुर, ध्यांगला, सुलतानपुर, दबखेडा, जालखेडी गांव में एक-एक गली और जलालुदीन माजरा में तीन गलियों का निर्माण किया जाएगा। खेडी दबदलान गांव के कम्युनिटी सेंटर में शौचालय निर्माण, संघोर की वाल्मीकि धर्मशाला में फ्लोर टाइल व पेंट वर्क, इशेरहेडी की वाल्मीकि धर्मशाला में शेड व शौचालय निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed