फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Vice Chancellor released the book The Gita and Law

Kurukshetra News: कुलपति ने किया द गीता एंड लॉ पुस्तक का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor released the book The Gita and Law
कुरुक्षेत्र। पुस्तक विमोचन करने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य पुस्तक की प्रति दिखा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा एवं भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के विधि संकाय से डॉ. राजेश हुड्डा की ओर से संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक द गीता एंड लॉ : एन इंडियन नॉलेज सिस्टम का विमोचन किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह पुस्तक भगवद्गीता में निहित नैतिक, दार्शनिक और न्यायिक मूल्यों को आधुनिक विधिक सिद्धांतों से जोड़ते हुए भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ है जो भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का संग्रह है, जबकि कानून एक प्रणाली है जो समाज को नियंत्रित करती है। दोनों का उद्देश्य लोगों को सही मार्ग पर चलाना और समाज में व्यवस्था बनाए रखना है। यह कृति विधि के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पॉल, विधि संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रीति जैन, प्रो. रीटा, लेखिका डॉ. पूजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed