फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The trust distributed blankets and jackets

Kurukshetra News: ट्रस्ट ने कंबल व जैकेट किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The trust distributed blankets and jackets
कुरुक्षेत्र। जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ वितरित करते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री।
कुरुक्षेत्र। पंचतत्व स्पिरिचुअल व चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिले में नारायण सेवा के पावन उद्देश्य के साथ एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से साधु-संतों, निर्धन व जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ गीता भवन में रह रहे नेत्रहीन और दिव्यांग लोगों को कंबल, जैकेट व लोई वितरित की। इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष महिपाल शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने स्वयंसेवा कार्य में भाग लेते हुए जरूरतमंदों को सामग्री भेंट की और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि पंचतत्व स्पिरिचुअल व चेरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर उस व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है जो किसी न किसी कारणवश स्वयं को असहाय महसूस करता है। उपाध्यक्ष महिपाल शर्मा ने कहा कि नेत्रहीन व दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed