फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The thefts are not stopping, thieves clean their hands at six places

छह जगह से चोर चुरा ले गए जेवर, मोबाइल, नकदी व कीमती सामान, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The thefts are not stopping, thieves clean their hands at six places
अलग-अलग जगहों से चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके केस दर्ज कर लिए है। पुलिस ने दो विभिन्न मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव गोविंदगढ़ के एक मकान से चोर पांच मोबाइल चुरा ले गए। जगदीप सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने परिवार के सदस्यों के लिए पांच नए मोबाइल खरीदे थे। पांचों मोबाइल घर की अलमारी में रखे हुए थे। वह 11 सितंबर की रात को अपने रिश्तेदार की शादी में जालंधर गया हुआ था। उसके घर पर कोई नहीं था। 12 सितंबर की रात चोर घर से पांच मोबाइल चोरी कर ले गए। इन मोबाइल के बिल भी डिब्बे में थे। वहीं चनारथल रोड वासी अशोक कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह आकाश नगर में अपना मकान बना रहा है। उसके मकान में बिजली की तारों की फिटिंग चल रही है। इसके लिए वह लगभग 50 हजार रुपये की बिजली की तारें ले कर आया था। रात के समय चोरों ने उसके मकान से सारी तारें चोरी कर ली।
विज्ञापन

गांव पलवल वासी विजय ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पुराने कपड़े खरीदने का काम करता है। दोपहर साढ़े 12 बजे वह पिपली में कोरोना टीका लगवाने के लिए गया था। सायं साढ़े 6 बजे जब वह वापस आया तो उसके घर के अंदर लोहे की अलमारी से कपड़े बिखरे पड़े थे। अलमारी से एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ा पायल, दो चांदी के कड़े व 45 हजार रुपये नकद गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा सदर थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव थाना वासी श्याम लाल ने कहा कि वह गांव खेड़ी के शिव मंदिर में पुजारी है। रात 8 बजे वह कमरे का ताला लगा कर घर आ गया था। सुबह चार बजे आया तो मंदिर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। मंदिर से इनवर्टर, बैटरी व डैक गायब था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर वासी लाखन ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह भवन निर्माण का ठेकेदार है। वह सेक्टर 10 में भवन बना रहा है। वहां पर पैड बांधने के लिए लोहे की काफी चालियां पड़ी हैं। सुबह 10 बजे दो युवक लोहे की चाली चोरी करने का प्रयास किया। आरोपियों में एक युवक रतगल वासी रजत था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच करते हुए एक आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed