{"_id":"61e32b47991768602c166cee","slug":"the-sun-did-not-come-out-throughout-the-day-people-kept-trembling-kurukshetra-news-knl961571145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने कंपकंपाया, दिनभर धूप न निकलने से ठंड से बढ़ाई अपनी जकड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने कंपकंपाया, दिनभर धूप न निकलने से ठंड से बढ़ाई अपनी जकड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सरसराती पछुआ हवाओं ने शनिवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग ने आने वाले चार-पांच दिनों में भी कड़ाके की ठंड से निजात न मिलने का पूर्वानुमान लगाया है। 22 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
पूस की हाड़कंपाऊ ठंड ने सामान्य जनजीवन बेपटरी कर दिया है। शनिवार को पूरे दिन बदली छाई रही। इस दौरान चलीं ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हुई। मोटे गर्म कपड़ों से लदे बाइक सवार भी ठंड में परेशान नजर आए। हालांकि इस दौरान धुंध और कोहरा न होने के कारण वाहनों चालकों को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ रात में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर तीन डिग्री से नीचे आने लगा है। शाम होते ही तापमान गिरना शुरू हो जाता है। कोविड संक्रमण से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क लोगों को ठंड से भी बचाने का काम कर रहे हैं। वहीं कई लोग मास्क के साथ मफलर और रुमाल से मुंह ढंक कर बचाव करते दिखे। बाइक सवारों का कहना था कि छोटी यात्रा भी भारी पड़ने लगी है। हाथ-पांव मानो सुन्न हो जा रहे हैं। उधर मौसम विभाग ने रविवार को धूप निकलने के आसार जताए मगर दिनभर बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहेगा।