फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The students of class VIII A got first place in the football competition

Kurukshetra News: फुटबॉल प्रतियोगिता में आठवीं ए के बच्चों ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The students of class VIII A got first place in the football competition
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्र​तियोगिता में हिस
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें फुटबॉल, वॉलीबाल और बास्केटबॉल शामिल रहीं। इन तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 24 टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक खेल में आठ टीमें रहीं। फुटबॉल प्रतियोगिता में आठवीं ए के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में सातवीं बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बाॅस्केटबॉल आठवीं सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के बाद विद्यार्थियों को शिवाजी के बेटे के जीवन पर आधारित फिल्म छावा दिखाई गई। इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य यह था कि बच्चे शिवाजी के बेटे के जीवन से प्रेरित हों और उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और छावा जैसी देशभक्ति की फिल्म दिखाकर बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed