फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The squares will get a new look, the glory of the religious city will increase.

Kurukshetra News: चौकों को मिलेगा नया स्वरूप, धर्मनगरी की बढ़ेगी शान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The squares will get a new look, the glory of the religious city will increase.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के चौकों के हालात जल्द बदलने वाले हैं। न केवल इनको नया स्वरूप मिलेगा बल्कि इन पर बेहद आकर्षक चित्रकारी के साथ फूलों की सुगंध का भी अहसास होगा। इन चौकों को महाभारत थीम पर भी नया स्वरूप दिए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर नगर परिषद ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धर्मनगरी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिपली-थर्ड गेट रोड पर ही महाराजा अग्रसेन चौक, स्वामी दयानंद सरस्वती चौक, मेहर चौक, विश्वकर्मा चौक, बीआर अंबेडकर चौक, ताऊ देवीलाल चौक, बिरला मंदिर चौक, रामायण चौक के अलावा अन्य चौक भी स्थित हैं। वहीं केडीबी रोड पर जिंदल चौक, सर्किट हाउस चौक, शहीद उधम सिंह चौक, ब्रह्मा चौक, बीआर चौक हैं तो रेलवे रोड पर भी भगवान परशुराम चौक, अहिल्या भाई चौक स्थित हैं। इसके अलावा भी शहर की अनेक मुख्य सड़कों पर आधा दर्जन से ज्यादा चौक हैं। हालांकि अधिकतर चौकों का रखरखाव संबधित सामाजिक व अन्य संस्थाएं भी कर रही हैं लेकिन अब नगर प्रशासन ने भी इन चौकों को नया स्वरूप देने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर विश्वकर्मा चौक को दुरूस्त कर यहां पौधरोपण किया गया है वहीं स्वामी दयानंद सरस्वती चौक पर भी कईं दिनों से कार्य किया जा रहा है। वहीं इसके बाद अन्य चौकों को भी नया स्वरूप दिए जाने का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
महाभारत थीम पर चौकों के सुंदरीकरण की भी तैयारी
प्रशासन ने शहर के चौकों का सुंदरीकरण महाभारत थीम पर भी करने की तैयारी की है। नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि सभी चौकों को इस तरह का लुक दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि राहगीरों को सुखद अनुभव हो सके। अब कोई भी चौक खस्ताहाल नहीं रहेगा ओर सभी को नया स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed