फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The society dedicated a blood donation camp to the martyrs of the Mumbai attacks.

Kurukshetra News: सोसाइटी ने मुंबई हमले के शहीदों को समर्पित किया रक्तदान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The society dedicated a blood donation camp to the martyrs of the Mumbai attacks.
कुरुक्षेत्र। यूथ ब्लड डोनेशन सोसाइटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र की ओर से गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर बूथ नंबर 747 पर 21 दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप की सेवाएं जारी हैं। बुधवार को रक्तदान शिविर 26/11 के शहीदों को समर्पित किया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की सेवाएं दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 2017 से लगातार कैंप लगाकर जरूरतमंदों और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान मुहैया कराने का कार्य कर रही है। संस्था के नाम कई कीर्तिमान स्थापित हैं। संस्था को सरकार व अन्य संस्थाओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया है। विनोद पाल ने बताया कि संस्था 2017 से लगातार महोत्सव में एक ही स्थान पर नौ दिवसीय, 18 दिवसीय, 19 दिवसीय लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली देश की पहली संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed