फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The SDM office will use technology to track the complaint along with its records until it is resolved.

Kurukshetra News: समाधान होने तक एसडीएम कार्यालय तकनीक का प्रयोग कर रिकॉर्ड के साथ करेगा शिकायत को ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The SDM office will use technology to track the complaint along with its records until it is resolved.
पिहोवा। समाधान ​शिविर में उपायुक्त के समक्ष अपनी ​शिकायतें रखते आमजन । विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
पिहोवा। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान होने तक एसडीएम कार्यालय पिहोवा की ओर से तकनीक का प्रयोग करते हुए रिकॉर्ड के साथ फॉलो किया जाएगा। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को शिकायत देने पर एक पावती पत्र भी दिया जाएगा जिसके आधार पर शिकायत दोबारा आने पर शिकायतकर्ता के समाधान स्टेटस को आसानी से चेक किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब हर उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर में वे स्वयं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लोगों की शिकायतों को सुनकर समाधान करेंगे।
विज्ञापन

वे सोमवार को पिहोवा उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने 78 लोगों ने अपनी शिकायत व समस्याओं को रखा। इन शिकायतों में पेंशन, इनकम, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने, बिजली, पुलिस, नगर पालिका विभाग से संबंधित रही। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजकर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में दूसरे उपमंडल कार्यालय में बैठकर भी समाधान शिविर की शिकायतों को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed