फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The scorching heat made life miserable for the people, Kurukshetra

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, लोगों का जीना हुआ मुहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The scorching heat made life miserable for the people, Kurukshetra
धूप से बचने के लिए चुनरी डालकर सड़क से गुजरती बच्चे को गोद में महिला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूरज के सख्त तेवर से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लू के थपेड़े जनजीवन को झुलसा रहे हैं। अभी जून दूर है, लेकिन अभी से भीषण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
दोपहर में बाजारों और व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं। गर्मी से लोगों के कंठ सूख रहे हैं। हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी में दोपहर के समय गर्म लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। शहर के मार्ग बाजार सुनसान दिखाई दे रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेने पर मजबूर हैं। शहर के मार्गों बाजारों के साथ-साथ बस अड्डा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में कमी आती नजर रही है।
विज्ञापन

उधर, कहीं बिजली कट तो कहीं पेयजल की से लोग बेहाल हैं। बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब शहरी क्षेत्र में भी बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बेहद खराब है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मंगलवार का तापमान अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed