फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Sangat bowed their heads before Sri Guru Granth Sahib.

Kurukshetra News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष संगत ने नवाया शीश

Tue, 30 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The Sangat bowed their heads before Sri Guru Granth Sahib.
कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को धर्मनगरी में महान नगर कीर्तन निकाला गया। इसके बाद संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के सृजनहार श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के पवित्र चरण स्पर्श अस्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से शुरू हुआ।
विज्ञापन

दस गुरु साहिबान की ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में सजाए महान नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जिलों से भी संगत पहुंची और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के दर्शन किए।
विज्ञापन

संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी साहब के दर्शन कर उसमें विराजमान दस गुरु साहिबान की ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश भी नवाया और गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने संगत से अपने बच्चों को गुरु इतिहास एवं गुरु साहिबान के जीवन के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सिख कौम के ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन भी कराने चाहिए। उन्हें बचपन में ही अपनी कौम के गौरवशाली इतिहास का ज्ञान हो। इससे पहले प्रकाश उत्सव समागम के छठे दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी के मध्य भोग पाए गए। इस दाैरान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य करनैल सिंह निम्नाबाद, कुलदीप सिंह मुल्तानी, मेंबर जत्थेदार बलदेव सिंह हाबड़ी, हरमनप्रीत सिंह, बीबी जसबीर कौर मसाना, इंद्रजीत सिंह, मोहनजीत सिंह पानीपत, रविंद्र सिंह राणा, मेंबर गुरनाम सिंह लाडी डबरी, बीबी करतार कौर, भूपिंदर सिंह लाडी सौकड़ा सहित एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा, एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी सतपाल सिंह डाचर,धर्म प्रचार विभाग के उप सचिव अमरिंदर सिंह, फ्लाइंग विभाग कर्मचारी जज सिंह ने सेवा संभाली। संवाद

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शहर में निकाला गया महान नगर कीर्तन । स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed