फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The religious city became devotional with the chanting of Ganpati Bappa Morya

Kurukshetra News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुई धर्मनगरी

Fri, 29 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 29 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The religious city became devotional with the chanting of Ganpati Bappa Morya
कुरुक्षेत्र। भगवान गणपति की आरती करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में घरों व पंडाल में गणपति के विराजमान होने के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों व पंडालों में गणपति की पूजा अर्चना की। श्रद्धा भाव के साथ गणपति की आराधना कर लड्डू का भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह बना रहा।
इस मौके पर दंत विनायक मंडल मेन बाजार, श्री गणेश मित्र मंडल कटरान गली के अलावा गणेश मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा सुबह के समय भगवान गणपति को पूजा अर्चना कर आरती की गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गांव बिशनगढ कॉलोनी में श्रद्धा भाव के साथ गणपति की आराधना कर लड्डू का भोग लगाया गया। समाजसेवी पवन वर्मा, राहुल गुप्ता ने बताया कि आज से दस दिन के लिए भगवान गणपति विराजमान हुए। सुबह व शाम के समय गणपति की पूजा अर्चना व आरती की जा रही है उसके साथ ही पांच सितंबर को हवन यज्ञ के अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धा भाव के साथ गणपति को विदा किया जाएगा।
विज्ञापन


23 वर्षों से मनाया जा रहा गणपति उत्सव
गणेश उत्सव कमेटी की ओर से पिछले 23 साल से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रधान तिलक राज सहगल व मनोज गोयल ने बताया कि संस्था के द्वारा सबसे पहले सुनार सभा व सराफा एसोसिएशन के द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से आयोजन करना शुरू किया गया। उस समय इसका छोटे स्तर पर आयोजन किया गया जो कि अब एक विशाल उत्सव का रुप ले चुका है। तब से लेकर अब तक बडी धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि सुबह व शाम के समय श्रद्धालु एकत्रित होकर जहां पूजा अर्चना करते हैं वहीं शाम के समय बप्पा को आगमन से लेकर विसर्जन तक प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिसमें श्रद्धालु बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है रात को गणपति की श्रद्धा भाव के साथ आरती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान गणपति की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। भगवान गणपति की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed