फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The queue of vehicles at goverment petrol pump

सरकारी पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार

Tue, 21 Jul 2015 12:59 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़े हुए वैट के विरोध में जिले के 90 पेट्रोल पंप बंद रहे। हड़ताल के चलते लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं हड़ताल के कारण एक मात्र सरकारी पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लगी रही। सुबह से ही स्कूटर, बाइक और कार चालक अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

शहर के एकमात्र छठी पातशाही गुरुद्वारा के सामने वाले खुले पेट्रोल पंप पर ही सोमवार को वाहनों को पेट्रोल मिला
बताना जरूरी है कि केंद्र सरकार ने 2 दिन पहले ही पेट्रोल के रेट में 2 रुपये की कमी की थी जिसके बाद आज पेट्रोल का रेट 68.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल का रेट 50.32 है जो कि वैट से पहले 50.35 प्रति लीटर था।
विज्ञापन


ये है पेट्रोलियम एसोसिएशन की मांगे
कुरुक्षेत्र जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर बढ़े वैट को वापिस लेना, जहां पहले 15 वर्ष तक पेट्रोलियम पदार्थों के लिए टैंकर की समय-सीमा होती थी वहीं अब प्रदेश सरकार ने 10 वर्ष तक की समय-सीमा निर्धारित कर दी है, यहीं नहीं सभी पेट्रोल पंप कमीशन एजेंट है प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पंपों पर हाउस टैक्स लगा दिया है जिसका हमारे से कोई सरोकार नहीं है साथ ही एक्यूरेशन टैक्स भी वैट के ऊपर पंपों पर सरकार द्वारा लगाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के कारण भटके
विनोद शर्मा शहर वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वे सुबह से ही पेट्रोल के लिए शहर भर में घूम रहे है लेकिन शाम तक पेट्रोल नहीं मिला। उनका कहना है कि वे प्राइवेट नौकरी करते है आज उनकी छुटटी लग गई जिसके कारण से एक दिन का वेतन भी कटेगा।

सेक्टर-13 वासी युवा सचिन ने बताया कि वैट बढ़ने का नुकसान सभी को उठाना पड़ रहा है। आज केवल नगर के एकमात्र पंप पर ही पेट्रोल मिल रहा है लेकिन वे भी केवल 50/100 का ही पेट्रोल डाल रहे हैं। वहां करीब एक घंटे तक पेट्रोल के लिए लाइनों में लगे रहना पड़ा।

एलएनजेपी अस्पताल के  ट्रेनी डॉ. रमन ने बताया कि पंपों की हड़ताल के कारण उन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल तक बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि वे जल्द से जल्द इसे दुविधा से छुटकारा दिलाएं।

गगन शर्मा निवासी छोटा बाजार ने कहा कि आज उन्हें किसी जरूरी काम से  दिल्ली जाना था लेकिन पेट्रोल पंपों की हड़ताल की वजह से वह गाड़ी नहीं ले जा पाए और अंतत: उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक वैट कम नहीं होता है इस प्रकार की परेशानी सभी को उठानी पड़ेगी।



‘प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट को बढ़ा दिया है। वैट जहां पेट्रोल पर पहले 20 प्रतिशत था वहीं अब बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है साथ ही डीजल पर पहले वैट 8.25 प्रतिशत था वहीं अब 16.6 प्रतिशत कर दिया है। बढ़े वैट के कारण ही जिला के सभी पंपों संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की है।’
सुरेश गुप्ता, कुरुक्षेत्र जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष।


लाडवा संवाददाता के अनुसार हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से लाडवा के पेट्रोल पंप मालिकों ने भी हरियाणा सरकार द्वारा डीजल पर वैट बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार से राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि सरकार ने उनसे पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट न बढ़ाने का वादा किया था परंतु सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए डीजल पर वैट बढ़ा दिया।


हड़ताल के कारण किसानों और अन्य लोगों को दिनभर परेशानियों को सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए पंप मालिकों के आगे गिड़गिड़ाते देखा गया। लाडवा में प्रात: 9 बजे तक तो कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने पेट्रोल व डीजल की सप्लाई की परंतु उसके बाद पूर्ण रुप से बंद कर दी। वहीं धान की रोपाई का सीजन होने व बिजली की आपूर्ति भी गड़बड़ाने से किसानों को डीजल की जरुरत पड़ रही है। समाचार लिखे जाने तक कस्बे के आसपास के पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed