{"_id":"57a23d344f1c1bf7702ba10a","slug":"the-pm-also-listen-to-my-mind-sir-the-street-does-not-enter-into-the-house-snake-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम साहब मेरे मन की भी बात सुनो, गली नहीं बनती, घर में घुसते हैं सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम साहब मेरे मन की भी बात सुनो, गली नहीं बनती, घर में घुसते हैं सांप
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोनम ठाकुर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जी, मेरे घर के सामने सड़क नहीं बन रही हैं। हमारी गली के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पास हुआ था, निर्माण सामग्री भी आ गई थी, लेकिन काम रोक दिया गया। आज तक काम नहीं शुरू हुआ। मेरे घर में मेरे कमरे में सांप आ गया। क्योंकि गली की स्थिति काफी खराब है। यह व्यथा कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर की एमबीए की छात्रा सोमन ठाकुर के उस पत्र का लब्बोलुआब हैं जो उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था। इस पत्र का जवाब भी पीएमओ से 22 दिन पहले आ गया था, लेकिन सोनम को अभी भी दुख है कि इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
सोनम बताती है कि उसने पीएम मोदी को रेडियो पर मन की बात कहते सुना था। वह कह रहे थे कि देश की कोई भी बेटी मुझे अपनी समस्या बता सकती है। उनकी बातों से ऐसा लगा था कि वह बेटियों की बात सुनते हैं और सुनेंगे। मैं भी अपनी गली में कई सालों से गली निर्माण नहीं होने से दुखी हूं। दो तीन बार यहां गिर भी चुकी हूं। ऐसे में मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख दिया था।
जवाब भी आया, लेकिन काम नहीं हुआ
सोनम ने बताया कि उसने 30 जून को यह पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसका जवाब भी 13 जुलाई को मुझे मिला था। जिसमें कहा गया था कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। लेकिन यह पत्र आए हुए 22 दिन हो गए आज तक काम ही शुरू नहीं हुआ। सोनम ने बताया कि इस गली बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका था। निर्माण सामग्री भी यहां डाली गई थी, लेकिन काम ही शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
जैसे ही हमें ऊपर से पत्र मिला था हमने अधिकारियों की बैठक ली थी। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में गली निर्माण में कुछ तकनीकी खामियां बताई है। यह खामियां दूर होते ही गली का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से कराया जाएगा। -डॉ. एसके चौहान, ईओ नगर परिषद कुरुक्षेत्र