फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The people of Haryana and its culture are amazing.

Kurukshetra News: अद्भुत हैं हरियाणा के लोग और यहां की संस्कृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The people of Haryana and its culture are amazing.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के लोग ही नहीं यहां की संस्कृति भी बेहद अद्भुत है। यहां के लोगों में दूसरों के प्रति प्यार दिखाई देता है। ये लोग हर किसी से दिल से मिलते हैं। यही नहीं यहां की संस्कृति व शिल्पकला भी मन को छू लेने वाली है। यहां आकर जो प्यार व सुकून मिला है, वह अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

यह कहना था जांजीबार की युवा संस्कृति एवं कला मंत्री केएम माविता का। वे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हरियाणा पवेलियन का अवलोकन कर रही थीं। इसके उपरांत अपने देश तंजानिया के पवेलियन में विशेष बातचीत में कहा कि यहां आने से पहले वे कुछ अलग ही सोच रही थीं लेकिन आने के बाद पता चला कि यहां हर व्यक्ति के अंदर एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिल में समाया हुआ है।
विज्ञापन

यहां की सभ्यता, संस्कृति व लोक कलाएं दिल को छू लेने वाली है। अगर वे यहां इस आयोजन में नहीं आती तो बड़ा कुछ देखने व समझने से वंचित रह जाती। उन्होंने पहली बार कुरुक्षेत्र की धरा को देखा है लेकिन इससे पहले वे जिक्र ही सुनती थी। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश पूरी दुनिया को दिया और इसी से अवगत करवाने के लिए हरियाणा व भारत की सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हर मानव को यह संदेश आत्मसात करना चाहिए तभी समृद्धि व शांति की राह आगे बढ़ सकती है। वे चाहती है कि इस धरा के लोग जांजीबार भी आएं, जहां वे खुद स्वागत करेंगी। हरियाणा पवेलियन ग्राम्य संस्कृति का उत्कृष्ट उद्गम है जहां प्राचीन हरियाणवी लोक संस्कृति के बहुआयामी रंगों को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर लोक कला ही नहीं प्राचीन रहन-सहन को भी दिखाया गया है, जो बड़ा प्रयास है।

... हरियाणा की शान पगड़ी बांधी तो खिल गया चेहरा :  केएम माविता का चेहरा उस समय और भी खिल उठा जब उन्हें भी हरियाणा पवेलियन में पहुंचते ही राज्यपाल व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के साथ हरियाणवी शान पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। पहले राज्यपाल को पगड़ी बांधी तो वे देखकर हैरान रह गई और जब उन्हें भी पगड़ी बांधी गई तो मान-सम्मान पाकर खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने कहा कि इतना सम्मान मिलना कोई मामूली बात नहीं हो सकती। वे इस धरा व यहां के लोगों का हृदय से आभार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed