फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The number of chambers for advocates has not increased in the court premises

Kurukshetra News: कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की नहीं बढ़ी संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The number of chambers for advocates has not increased in the court premises
कुरुक्षेत्र। अधिवक्ता चैंबर कॉप्लेक्स। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला अदालत में अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद चैंबर की संख्या नहीं बढ़ पाई है, जो अब अधिवक्ताओं के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। वर्तमान में जिला अदालत में करीब 1500 अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे हैं जबकि उपलब्ध चैंबरों की संख्या मात्र 800 के आसपास हैं। इस कारण सैकड़ों अधिवक्ता बिना चैंबर के काम करने को मजबूर हैं जिससे उनकी कार्यक्षमता और सुविधा पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धमेंद्र अत्री ने बताया कि चैंबर की कमी के लिए प्रशासन को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे को बार-बार उठाया है लेकिन जमीन की कमी के कारण नए चैंबरों का निर्माण रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि चैंबर की कमी अधिवक्ताओं की पुरानी मांग है। हमने प्रशासन को पत्र लिखकर और बैठकें आयोजित कर इस समस्या के समाधान की मांग की है। जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि बिना चैंबर के काम करने से न केवल उनकी कार्यप्रणाली प्रभावित होती है बल्कि मुवक्किलों को भी असुविधा होती है। जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं लेकिन जमीन की उपलब्धता एक बड़ी बाधा बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही इस मांग को पूरा किया जाएगा ताकि सभी को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

कुरुक्षेत्र। अधिवक्ता चैंबर कॉप्लेक्स। संवाद

कुरुक्षेत्र। अधिवक्ता चैंबर कॉप्लेक्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed