Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The multimedia studio of the Institute of Mass Communication of KU will be hi-tech, it will be upgraded with a grant of Rs 75 lakh.

Kurukshetra News: केयू के जनसंचार संस्थान का मल्टीमीडिया स्टूडियो होगा हाईटेक, 75 लाख की ग्रांट से होगा अपग्रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The multimedia studio of the Institute of Mass Communication of KU will be hi-tech, it will be upgraded with a grant of Rs 75 lakh.
कुरुक्षेत्र। केयू का  मीडिया संस्थान ।  पीआरओ - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में मल्टीमीडिया स्टूडियो को रूसा की 75 लाख रुपये की ग्रांट से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्टूडियो के अपग्रेड के लिए एक विस्तृत और सुनियोजित परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत स्टूडियो को तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे जिससे यह प्रोफेशनल स्तर का मल्टीमीडिया प्रोडक्शन केंद्र बन सके।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि स्टूडियो में उच्च गुणवत्ता का अकूस्टिक ट्रीटमेंट किया जाएगा। दीवारों पर विशेष साउंड-एब्जॉर्बिंग सामग्री लगाई जाएगी जिससे अनचाही प्रतिध्वनि और बाहरी शोर को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे ऑडियो रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और छात्रों को इंडस्ट्री जैसा अनुभव प्राप्त होगा। इसके अलावा स्टूडियो में उन्नत फ्लोरिंग के लिए विशेष कारपेंटिंग की जाएगी और आधुनिक साउंडप्रूफ अकूस्टिक डोर भी स्थापित किया जाएगा। इससे रिकॉर्डिंग के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से एक न्यूजलेटर भी प्रकाशित किया जा रहा है, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अकादमिक गतिविधियों को नया मंच प्रदान करेगा। सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए 40 लाख रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक फर्नीचर भी उपलब्ध करवाया गया है जिससे शिक्षण वातावरण और अधिक सुदृढ़ बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. पूनिया ने बताया कि संस्थान में शीघ्र ही अत्याधुनिक स्टूडियो में पॉडकास्टिंग की शुरुआत की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए भी तैयार करेगी।

इलेक्ट्रिकल सिस्टम को भी आधुनिक बनाया जाएगा
निदेशक ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल सिस्टम को भी आधुनिक बनाया जाएगा। इसमें नई वायरिंग, उन्नत लाइटिंग व्यवस्था और स्मार्ट स्विचिंग सिस्टम शामिल होंगे। यह स्टूडियो न केवल पत्रकारिता के छात्रों के लिए उपयोगी होगा बल्कि कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल प्रोडक्शन, पॉडकास्टिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे छात्रों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।

कुरुक्षेत्र। केयू का  मीडिया संस्थान ।  पीआरओ

कुरुक्षेत्र। केयू का  मीडिया संस्थान ।  पीआरओ- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed