फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The miscreant escaped after breaking the chain from the woman's neck

Kurukshetra News: महिला के गले से चेन तोड़कर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped after breaking the chain from the woman's neck
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन में पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से उसकी सोने की चेन तोड़ ली। इस छीना-झपटी में आधी चेन बदमाश लेकर फरार हो गए। महिला अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही थी। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में स्वाति निवासी चट्ठा काॅलोनी ने बताया कि वह अपने बेटे को सेक्टर-तीन में ट्यूशन छोड़ने गई थी। बेटे को ट्यूशन छोड़कर वह वापस चलने लगी तो पल्सर बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। हाथापाई में आधी चेन उसके हाथ में रह गई, जबकि आधी चेन आरोपी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन एक तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed