फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The holy city resonated with the proclamation of Ganpati Bappa Morya

Kurukshetra News: गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंजी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The holy city resonated with the proclamation of Ganpati Bappa Morya
सार्वजनिक गणेश उत्सव में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा अर्चना करते आयोजक।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। घरों व पंडालों में गणपति बप्पा को विराजा गया है, साथ ही गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी गूंजने लगे हैं। गणपति बप्पा के लिए अनेक जगह गणपति पंडाल सजाए गए हैं और उनके स्वागत के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ जहां बप्पा के प्रिय लड्डुओं के प्रसाद के लिए जमकर खरीद की जा रही है, वहीं भजन मंडलियां भी गणपति के गुणगान के लिए जुट गई हैं। सुंदर व मनमोहक झांकियों की पूरी तैयारी की गई है। इस अवसर पर बाजार में भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन



कटरान गली (छोटा बाजार) के न्यू फ्रैंड्स क्लब के कोषाध्यक्ष अंशुल गौड़ का कहना है कि गणपति महोत्सव के लिए भक्त और क्लब के सदस्य उत्साहित हैं। आसपास गली मोहल्ले में रहने वाले भी इस आयोजन के लिए उत्सुक हैं। शहर के मिश्रान चौक के मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया, जहां गणपति जी विराजित किए गए। गोशाला बाजार के रिद्धि-सिद्धी विनायक मंडल के सुधीर चुघ का कहना है कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः गणपति की मूर्ति की गाजे बाजे के साथ स्थापना की गई और भक्तों के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गणेश मित्र मंडल के मनोज कुमार बाॅबी ने कहा कि प्रतिदिन भजन कीर्तन और सुंदर झांकियों की व्यवस्था की गई है। गणेश उत्सव कमेटी के संरक्षक मनोज गोयल ने कहा कि प्रतिदिन सुबह-शाम आरती व गणपति महिमा मंडन के साथ अंतिम दिन धूमधाम से शहर के मुख्य बाजारों व मार्गों से होते हुए बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed