फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The heat has relieved sweat, the month of April will haunt, Kurukshetra

गर्मी ने छुड़ाया पसीना, सताएगा अप्रैल का महीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The heat has relieved sweat, the month of April will haunt, Kurukshetra
गुलजारी लाल नंदा स्मारक के सामने दोपहर को पेड़ के नीचे आराम करते यात्री। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लगातार बढ़ रहे तापमान ने हर किसी का पसीना छुड़ा रखा है। सुबह साढ़े छह बजे ही सूर्यदेव के दर्शन के साथ धरती तपना शुरू हो जाती है और साढ़े नौ बजे के करीब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने लगा है।
गर्मी का आलम यह है कि मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। मौसम विभाग ने अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं गर्मी से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। पर्यटनस्थलों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा रहा। वहीं पर्यटक दोपहर में गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव में आराम करते रहे। थानेसर बाजार में दोपहर के समय बहुत ही कम लोग नजर आए, दुकानदार शाम तक ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। हालांकि शाम को तापमान में हल्की सी गिरावट आने पर लोग घरों से बाहर निकले। शाम के समय ब्रह्मसरोवर पर भी लोग घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed