फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The grandest and most beautiful temple of Kurukshetra will be built in Lotus Green City: Sudha

लोटस ग्रीन सिटी में बनेगा कुरुक्षेत्र का सबसे भव्य व सुंदर मंदिर : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The grandest and most beautiful temple of Kurukshetra will be built in Lotus Green City: Sudha
कुरुक्षेत्र। लोटस ग्रीन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में मंदिर के निर्माण कार्य का शुभांरभ कर
कुरुक्षेत्र। लोटस ग्रीन सिटी में धर्मनगरी में भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस सिटी में मंदिर के साथ हाॅल, लाइब्रेरी, शौचालय सहित कुल प्रोजेक्ट पर करीब 1.25 करोड़ रुपये का राशि का बजट खर्च किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस मंदिर में पांच पांच लाख रुपये की राशि की कीमत की भगवान शिव, भगवान श्रीराम, माता रानी, भगवान श्री हनुमान, शिव लिंग की मूर्तियों की स्थापना भी की जाएगी। इस मंदिर में उच्च स्तरीय निर्माण सामग्री लगाई जाएगी। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन

वे रविवार को सेक्टर-9 लोटस ग्रीन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने लोटस ग्रीन सिटी सोसायटी द्वारा बनाए जाने वाले हाॅल, लाइब्रेरी, मंदिर, शौचालय के प्रोजेक्ट का मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पंडित खुशी राम ने पूजा पाठ कराया। इस प्रोजेक्ट पर एसोसिएशन की तरफ से करीब 1.25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

सुधा ने हाॅल व लाइब्रेरी के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा सतनारायण सिंगला ने 11.35 लाख, दीपक बंसल ने 11.35 लाख, आशु सिंगला ने 11.35 लाख रुपये, अजय गोयल ने 6.35 लाख रुपये, लोटस ग्रीन कंपनी के प्रबंधकों की तरफ से पांच लाख रुपये, सोसायटी के प्रधान डॉ. सुखवीर सिंह, नरवाल, प्रवीण वधवा, मोहित सिंघवी, सीए विकास गर्ग, रत्नलाल, अनुज सिंघल, भीम सिंह वीके बंसल, ऋषभ गोयल, नरेंद्र ढीगंड़ा ने एक एक लाख रुपये और रामकरण गर्ग ने दो लाख रुपये की राशि मंदिर के निर्माण कार्यों के लिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विनोद जिंदल, सौरभ चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक ने मंदिर निर्माण में अनुदान राशि का सहयोग करने पर सतनारायण सिंगला, दीपक बंसल, अजय गोयल, आशु गर्ग, कंपनी की तरफ से मनीष कुमार व अन्य लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम मूर्ति शर्मा, उप प्रधान नर सिंह, महा सचिव अमित मल, संयुक्त सचिव राजीव काजल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश, डॉ. कुमार आनंद. राजन, प्रवीण वधवा, सतीश कुमार, राकेश सैनी, सुखवीर फौजी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed