{"_id":"67d3345929ef8f6a8d028ccb","slug":"the-eye-will-be-kept-on-the-hooded-players-with-noses-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132637-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नाके लगाकर हुड़दंगबाजों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नाके लगाकर हुड़दंगबाजों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। होली पर्व पर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली हैं। होली के दिन किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने शहर में 50 स्थानों पर नाके लगाए हैं। होली के दिन वाहन गहन जांच के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही पुलिस की चीता राइडर टीम और डायल 112 की गश्त पूरे दिन जारी रहेगी ताकि लोग शांति से होली मना सकें।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिलावासियों और पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि इस पर्व को सुरक्षित और शांति से मनाएं। उन्होंने कहा कि रंगों के इस पर्व में नागरिक रासायनिक रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और पानी की बर्बादी से बचें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई भी पर्व के दौरान हुड़दंगबाजी या शरारत न कर सके। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए विशेष बैरिकेड्स लगाकर जांच की जाएगी। पुलिस टीम होली समारोहों और सभाओं में भी गश्त करती रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि होली पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के तहत 50 विशेष नाके लगा पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है।