फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The election of the new executive of Shri Vaish Aggarwal Panchayat on 20

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी का चुनाव 20 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
The election of the new executive of Shri Vaish Aggarwal Panchayat on 20
कुरुक्षेत्र।नामांकन भरने के बाद अपने समर्थकों के साथ सुशील सिंगला। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का चुनाव तीन साल बाद होने जा रहा है। यह चुनाव 20 नवंबर को थानेसर शहर में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होगा और उसी दिन शाम नए प्रधान और कार्यकारिणी का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव के अलावा सात कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख छह नवंबर निर्धारित की गई थी। इसी कड़ी में रविवार को पंचायत के प्रधान पद के लिए पूर्व उपप्रधान एवं कार्यकारी अध्यक्ष रहे सुशील सिंगला काका ने प्रधान पद की दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। सुशील सिंगला के पैनल के उम्मीदवारों में अन्य पदों हेतु उपप्रधान पद के लिए प्रदीप सिंगला, महासचिव पद के लिए गौरव सिंगला, कोषाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम गर्ग, सहसचिव पद के लिए दीपक सिंगला एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अश्वनी जिंदल, सौरभ गर्ग, विनोद गर्ग, राजेश्वर गोयल, अजय गुप्ता, सुभाष गर्ग, अवनीश गोयल ने अग्रवाल धर्मशाला में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुशील सिंगला ने कहा कि उन्होंने पंचायत के प्रधान रहे स्वर्गीय विश्वपाल गोयल टिक्कू के साथ लंबे समय तक अग्रवाल समाज की भलाई और उत्थान के लिए कार्य किया है, अब उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए नई टीम भी अग्रवाल समाज के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर ईश्वर सिंगला, अरविंद सिंगला, रामेश्वर जिंदल, रामपाल, सुनील मित्तल, अमन सिंगला, अवनीत सिंगला, प्रमोद जिंदल, नवीन बंसल, बृज भूषण, रविंद्र सिंगला, संदीप सिंगला, अमित बंसल, विपन गोयल, अनिल गर्ग, प्रवीण गर्ग, नितिन गोयल, मानिक गोयल, शालीन गोयल, संजीव गोयल, संजय गोयल पीपली, विशाल जिंदल, सुनील गुप्ता, सतीश मित्तल, प्रदीप गुप्ता, राजन जिंदल, अश्वनी गर्ग आदि मोजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed