{"_id":"663186257c34096abf094eb8","slug":"the-districts-12th-class-exam-result-was-8879-percent-893-percent-increase-from-last-year-the-faces-of-the-students-were-happy-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117510-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 88.79 फीसदी रहा जिले का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, पिछले वर्ष से 8.93 फीसदी बढ़ा, विद्यार्थियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 88.79 फीसदी रहा जिले का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, पिछले वर्ष से 8.93 फीसदी बढ़ा, विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया, जिसमें धर्मनगरी का परीक्षा परिणाम 88.79 फीसदी रहा। इसमें 7428 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 6595 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले वर्ष यह परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा था, इस बार परीक्षा परिणाम में 8.93 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी की लहर है। प्राइवेट के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 57.53 रही है, जिसमें 219 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और 126 विद्यार्थी ही पास हुए, वहीं ओपन के विद्यार्थियों की पास प्रतिशत संख्या 40.04 रही है, जिसमें से 447 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और 179 विद्यार्थी पास हुए।
परीक्षा परिणाम को लेकर जिले में खुशी की लहर है। प्राचार्य द्वारा मिठाइयां बांटकर स्कूल परिसर में जश्न मनाया जा रहा है और बच्चों को जीवन में ऐसे ही निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूल स्तर पर अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है।
पिछले वर्ष से 8.93 फीसदी हुई परीक्षा परिणाम में वृद्धि
जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष 8.93 फीसदी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष जिले का परिणाम 79.86 फीसदी रहा था और इस वर्ष का परिणाम 88.79 फीसदी रहा है। अगले वर्ष इस संख्या को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
करण सिंह ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर अभिभावकों का नाम किया रोशन
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्र करण सिंह ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। छात्रा कविता ने 86 प्रतिशत, राहुल ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्राचार्य अलका छाबड़ा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लुखी गांव के सरपंच रजत तंवर ने भी सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान संजय गुप्ता ने भी विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी तथा आगामी भविष्य में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।