फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The district is 10 thousand farmers, the government and a bank loan, Kurukshetra

जिले के 10 हजार किसानों पर नहीं है सरकार व किसी बैंक का कर्जा

Tue, 02 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेवा सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, सेवा सिंह Updated Tue, 02 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना अपनी पहली ही पारी में ढेर होती नजर आ रही है। जिसके चलते किसानों ने इस योजना के प्रति अपनी मर्जी से रुचि नहीं दिखाई है। योजना की सफलता व किसानों की उत्सुकता का अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि जिले भर से महज 8 किसानों ने ही फसल बीमा के लिए अपनी इच्छा से आवेदन किया है। यह वह किसान हैं जिन पर किसी तरह कोई बैंक लोन या सरकारी कर्जा नहीं है। जिले में ऐसे किसानों की तादाद लगभग 10 हजार से ज्यादा बताई जा रही है। इनमें से महज 8 ने ही एक अगस्त तक फसल बीमा कराया है।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना की लोकप्रियता व सफलता का आंकलन नॉन लोनी किसानों पर किया जा रहा है। किसान नेताओं की माने तो जिन किसानों पर बैंक का कर्जा है उन किसानों ने मजबूरी में फसल बीमा के लिए हामी भरी है। जो किसान किसी न किसी रुप में बैंक या सरकार के कर्जदार है, उनकी फसल का बीमा अनिवार्य किया जा रहा है। नॉन लोनी किसानों द्वारा सरकार व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बहु प्रचारित इस योजना के प्रति उत्सुकता न दिखाए जाने पर विभाग ने अब इस योजना से जुड़ी एजेंसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया दिया है। कृषि विभाग ने एजेंसी द्वारा प्रचार-प्रसार नहीं करने से लेकर मैन पावर तक की कमी को जिम्मेदार बताया है। एजेंसी की इस खामी से विभाग के अधिकारियों ने 25 जुलाई को ही उच्चाधिकारियों से भी अवगत करवा दिया था जबकि एजेंसी की ओर से प्रचार व प्रसार से लेकर अन्य प्रयास किए जाने के दावे किए जा रहे है।
विज्ञापन


क्या कहते है कृषि उपनिदेशक
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि विभाग व सरकार की ओर से भरसक प्रयास किया गया है, जिससे लोगों में योजना के प्रति जागरूकता आईं है। लेकिन स्वैच्छिक तौर पर किसान आगे नहीं आ रहे हैं। इसके लिए संबंधित एजेंसी की ओर से रही खामी ही है। एजेंसी के पास मैन पावर भी कम है तो वहीं प्रचार भी कम माना जा रहा है। एजेंसी की ओर से हालांकि गांव-गांव कार्यक्रम किए गए, इसके बावजूद अधिक प्रचार किए जाने की आवश्यकता है। संबंधित बीमा कर्मियों के मोबाइल नं भी हर चौक व गांव में डिस्पले किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरसक प्रयास के बावजूद नहीं आगे आ रहे किसान : ठाकुर
संबंधित एजेंसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल ठाकुर का कहना है कि अभी तक कंपनी के पास 7677 फार्र्म का कुल 71.68 लाख रुपये प्रीमियम एकत्रित हुआ है, जो लगभग लोनी फार्मर का ही है। उन्होंने बताया कि नॉन लोनी फार्मर आगे नहीं आ रहे है जबकि कंपनी की ओर से गांव-गांव जाकर पूरा प्रचार किया गया। किसानों को योजना के फायदे से बारिकी से समझाया गया। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 86 हजार किसान है और महज एक या दो फीसदी को छोड़कर अन्य सभी लोनी है, लेकिन इन किसानों की भी बैंक उन्हें कंफर्मेशन नहीं दे पा रहे है।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
मौसम के जोखिम से बचाने व खेती को लाभप्रद व्यवसाय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके लिए निजी कंपनी को अधिकृत किया गया है। यह योजना सभी किसानों के लिए अनिवार्य की गई है जबकि अग्रणी किसानों (कास्तकार व बटाईदार) के लिए स्वैच्छिक है। योजना में फसल जोखिम को चार चरणों में बांटा गया है, जिसके अनुसार यदि फसल कम वर्षा व प्रतिकूल मौसम के कारण बुआई व रोपित नहीं हो सकती तब किसानों को फसल बीमा का लाभ अधिकृत कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा। खड़ी फसल से लेकर कटाई तक यदि सूखा, बाढ़, बीमारी व अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण पैदावार कम होती है तो भी फसल बीमा का लाभ मिलेगा। यही नहीं फसल कटाई के दो सप्ताह बाद बरसात आदि के कारण होने वाले नुकसान का भी लाभ मिलेगा तो वहीं ओलावृष्टि व भूस्खलन से होने वाले नुकसान को भी इस योजना में शामिल किया गया है।


आज है बीमा करवाने का अंतिम दिन
खरीफ सीजन के लिए बीमा करवाने के लिए पहले 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई जो बाद में 2 अगस्त तक बढ़ा दी गई। योजना अनुसार धान की फसल की बीमित राशि 62,500 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा फसल बीमा प्रीमियम 775 रुपये प्रति हेक्टेयर तय किया गया है। जबकि मक्की की फसल की बीमित राशि 25 हजार व प्रीमियम राशि 500 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed