फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The desire to go abroad is becoming heavy

Kurukshetra News: विदेश जाने की चाहत पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The desire to go abroad is becoming heavy
कुरुक्षेत्र। युवाओं में विदेश जाने की चाहत कम नहीं हो रही हैं। युवा एजेंटों के झांसे में आकर अपनी व परिजनों की जमा पूंजी फंसा रहे हैं। पुलिस इन एजेंटों से बचने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रही है। इसके बावजूद ये मामले कम नहीं हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में ही विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के छह मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

केस-1
आटारी कॉलोनी शाहाबाद निवासी राजकुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी बेटी खुशी को विदेश भेजना चाहता था, जिसके लिए उसने मोहाली, पंजाब के एक एजेंट से बात की। उन्होंने उसको इस कद्र झांसे में लिया कि पढ़ाई भी छुड़वा दी और अलग-अलग किस्तों में लगभग साढ़े आठ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। उसने विश्वास दिलवाया कि वीजा का आने वाला है, अपनी पढ़ाई छोड़ दो। अब आरोपी न तो विदेश भेज रहें और न ही पैसा लौटा रहें हैं।
विज्ञापन

केस-2

भूपेंद्र निवासी शांति नगर ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने रिश्तेदारों को अमेरिका भेजना चाहता था। जिसके लिए उसने अपने जानकार से बात कर उसे अलग-अलग किस्तों में उसे 15 लाख रुपये थमा दिए। इसके बाद आरोपी ने एजेंट उसके रिश्तेदार को ईजिप्ट भेज बंदी बना लिया। इसके बाद उसने अपने खर्च पर रिश्तेदार को वापस घर बुला लिया। आरोपी बार-बार पैसे लौटाने का झांसा देता रहा, लेकिन पैसे वापस नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस--3

रोहित सिंह निवासी गांव चंद्रभानपुरा ने बताया कि उसने इटली वर्क वीजा पर जाने के लिए अपने जानकार एनआरआई दोस्त से बात करने के बाद उसको किस्तों में लगभग 15 लाख 11 रुपये के करीब थमा दिए। लेकिन आज तक उसे न इटली भेजा और न ही दी रकम वापस लौटाई। आरोपी ने झांसे में लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
केस-4
रोशन लाल निवासी गांव चुहड़ माजरा, जिला कैथल ने बताया कि वह अपने बेटे प्रियांशु को अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार के एक जानकार एजेंट को 15 लाख रुपये देकर वीजा लगवाने की बात तय की। आरोपी ने उसके बेटे का बाकू देश का वीजा लगवा दिया जबकि उन्हें झांसा दिया कि वीजा अमेरिका का लगवाया है। उन्होंने सच मानकर बेटे को रवाना कर दिया, लेकिन उनके बेटे को बाकू एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। अब पैसे वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
केस--5
मथाना गांव निवासी शमशेर ने बताया कि उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख दो हजार की ठगी हुई है। उसने अपने जानकार के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए शहर की एक इमीग्रेशन सेंटर से वीजा लगवाने की बात की थी। आरोपी अब उसे चक्कर कटवा रहे हैं। उसे न तो वीजा दे रहे है और न ही पैसे वापस कर रहे हैं।

केस-6

अनु देवी निवासी गांव बीड मथाना ने बताया कि उसने आस्ट्रेलिया की फाईल आरोपी प्रीतपाल सैनी तथा इसकी पत्नी मोनिका सैनी को दी थी। वह इसके बाद उसने आढ़ती की पर्ची लेकर डॉलर देने की बात कही। इन्होंने इन डॉलर की अदला-बदली में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली और अब दी गई रकम लौटाने से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed