{"_id":"61aa7fb7926b1554c60f695c","slug":"the-data-of-48-kos-app-was-destroyed-now-it-will-be-new-kurukshetra-news-knl916190121","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 कोस ऐप का डाटा हुआ नष्ट, अब नया बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 कोस ऐप का डाटा हुआ नष्ट, अब नया बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दो साल पहले लांच की गई 48 कोस ऐप का आंकडे़ नष्ट हो चुके हैं, जिससे ऐप नहीं चल रही है। दो साल से इस एप पर किसी अधिकारी ने ध्यान ही नहीं दिया था। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो सच्चाई सामने आई। अब अधिकारियों का कहना है कि इस नई ऐप तैयार कराई जाएगी, जिसे वे समय-समय पर अपडेट करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को खुद अधिकारियों को इसे तुरंत अपडेट करने के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकारियों ने ऐप की जांच की तो इसके आंकड़े नष्ट मिले। यदि समय रहते इस एप की जांच हो जाती तो अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 से पहले दूसरी एप तैयार की जा सकती थी। जिससे लोग ऐप के माध्यम से महोत्सव से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते थे।
बता दें कि 09 जुलाई 2019 को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से 48 कोस के नाम से एक मोबाइल एप तैयार कराई थी, जिसे 19 जुलाई, 2019 को चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लांच किया था। इस ऐप का मकसद 48 कोस में फैले तीर्थों और वहां पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराना था। लांच के बाद इस ऐप को प्रशासन ने अपडेट करना ही छोड़ दिया। जिन उपयोगकर्ताओं ने 33 एमबी के इस इस ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल किया था, कोई अपडेट न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन इसे अनइंस्टॉल करना पड़ा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के आगाज को लेकर बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे तब ऐप का मामला उनके सामने भी उठा। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इस ऐप को अपडेट करने के आदेश जारी किए थे। आदेश के तीन दिन बाद भी ऐप वैसी ही पड़ी रही। जब अधिकारियों से इस बारे जानकारी मांगी तो पता चला कि ऐप के आंकडे़ ही नष्ट हो चुके हैं।
बॉक्स
48 कोस एप के आंकडे़ हुए नष्ट, बनाएंगे नई ऐप: सीईओ
ऐप को चैक कराया था। इस ऐप का डाटा क्रप्ट हो चुका है। अब एनआईसी के सहयोग से नई ऐप तैयार की जाएगी, जोकि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए होगी। उस ऐप को समय के साथ-साथ अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुभव मेहता, सीईओ, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड