फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The biggest statue of Maharaja Surajmal will be unveiled in Uttar Pradesh

Kurukshetra News: उत्तर प्रदेश में होगा महाराजा सूरजमल की सबसे बड़ी प्रतिमा अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The biggest statue of Maharaja Surajmal will be unveiled in Uttar Pradesh
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की बैठक बुधवार जाट धर्मशाला में हुई। इस दौरान महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का 29 मार्च को सकौती टांडा मेरठ उत्तर प्रदेश में भव्य अनावरण करने की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता संसद के संस्थापक रामावतार पलसानिया और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सिरोही ने की। इसके बाद जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण शयोकंद की देखरेख में पत्रकार वार्ता की गई।
विज्ञापन

पलसानिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की ओर से निर्मित महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का 29 मार्च को सकौती टांडा मेरठ उत्तर प्रदेश में भव्य अनावरण किया जाएगा। इसमें देश-दुनिया से समाज के बड़ी तादाद में सदस्य मेरठ पहुंच कर एकता दिखाएंगे। इस दौरान जाट समाज 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का निर्णय लेगा। बैठक में पहुंचने वालों से हरियाणा की जाट सरदारी को 29 मार्च में मेरठ पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने जाट समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा कर समाज को शिक्षा संस्कार संस्कृति और रोजगार से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही जैलदार ने बताया कि हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक और जिला स्तर पर 29 मार्च के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि पदाधिकारियों से संवाद कर गाड़ियों-बसों की व्यवस्था कर ली गई है। प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद देश-दुनिया में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने 29 मार्च के कार्यक्रम को लेकर समर्थन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज चहल, प्रधान महासचिव जयवीर ढांडा, उत्तर प्रदेश सचिव राजकुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कालीकावणा सरपंच-पाढा, गुरमीत सिंह, मनजीत भाल, विक्रम मानस, तेजी ढांडा और अशोक राणा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed