फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanesar MLA Ashok Arora sent a letter to the Chief Minister

Kurukshetra News: थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thanesar MLA Ashok Arora sent a letter to the Chief Minister
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र दिखाते विधायक अशोक अरोडा़। संवाद
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अशोक अरोड़ा शुरू से ही सुभाष सुधा को नगर परिषद में भ्रष्टाचार होने के मामले सहित अन्य आरोप लगाते रहे हैं तो वहीं अब पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने उन पर अमीन पैक्स में 21-21 लाख रुपये लेकर पांच युवकों को नौकरी पर लगवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

विधायक अशोक अरोड़ा ने भी इन आरोपों को गंभीरता से लिया है, जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भी भेजा है। उन्होंने पत्र के जरिए बताया है कि पूर्व राज्यमंत्री द्वारा उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जिनकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं अशोक अरोड़ा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में पार्टी की नगर परिषद चेयरपर्सन प्रत्याशी सुनीता नेहरा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसी दौरान वे इस मुद्दे पर भी खुलकर बोले और कहा कि पूर्व राज्यमंत्री अपने समय के दौरान किए भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश के चलते ही उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को नप चेयरपर्सन के लिए उतारा है, ताकि वे उनके बहाने अपने भ्रष्टाचार को उजागर होने से बचा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो दावा किया जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed